गुरुवार, 10 जून 2021

#मोदीभापे! जीवन में जीवन की उम्मीद नही ,हक नही दे रही यह सरकार भी

 #मोदीभापे

पीड़ाओं का कोई ठौर ना ठीकाना,अन्याय में नित तिल तिल मरना

जीवन में जीवन की उम्मीद नही ,हक नही दे रही यह सरकार भी
#कम्पेनसशन/#रिहैबिलिटेशन क्लेम की सरकारी लूट

शुक्रवार, 12 मार्च 2021

 @narendramodi

Launched

'#AzadiKaAmrutMahotsav

to mark 75 years of India's

#Independence

Which tributes to #FreedomFighters & #FreedomStruggle

Morover To Promote Economy Through Tourism

It May Be Accepted Like Kaanvad Yatra Or Path Sanchalan

But What About #VictimsOf1947 ? Millions Of Muslim In India And Hindu+Sikhs In Pakistan Were Butured+Looted+Exiled And Migrated But Unfortunately This Celebration Has No Repeat No Healing Touch On Their Wounds
And Not Talking About Their #Compensation/#Rehabilitation #Claim Which Is Looted By Indian And State Govts Itself

??

 #मोदीभापे

सफेद दाढ़ी छुपा लेती है सभी की बेवफाई अमूमन

#झल्ला आंसू नहीं निकलते कोई शिकवा नही होता
PMOPG/E/2016/0125052

 Economical Victimisation Of Outsourced Staff Of Power Corporations 



 

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

पंजाबी कैप्टेन की दरियादिली के बावजूद खजाने से रु पौने 11 करोड़ का भुगतान किया जाएगा

एक पंजाबी कांग्रेसी :

ओए झल्लेया मुबारकां!

ओए हसाड़े सोणे पंजाब के सीएम और उनके मंत्रीगण अपनी आय पर “कर” के रु ३६ लाख का भुगतान खुद अपनी जेब से करेंगे

झल्ला 
ओ  मेरे चतुर सुजान जी 
पंजाब सरकार आजकल सरकारी खजाना खा ली होने की दुहाई देते नहीं थक रही  लेकिन इनकम टैक्स की ११. ८  करोड़ रु  के बोझ को कम करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही 
कमाई ये करें और इनकी कमाई पर इनके इनकम टैक्स को  भरे सरकार , ये कहाँ का   हुआ इन्साफ ?
प्रदेश के मुख्य मंत्री ,मंत्री और विधायकों की आय पर देय 11. 8 करोड़ रु का इनकम टैक्स  सरकारी खजाने से अर्थार्त टैक्स पैयर्स  की जेब से  दिया जाता है |अब कैप्टेन साहिब की दरियादिली के बावजूद सरकारी खजाने से रु पौने ग्यारह करोड़ का भुगतान किया जाएगा 

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

सत्ता योग सँभालते ही गड्ढे तो दुरुस्त हो गए अब १६ हजार करोड़ की सड़कें भी देखलेंगे

  • एक भाजपाई 
  • ओए झल्लेया मुबारकां! 
  • उत्तर प्रदेश के बजट में योगी सरकार ने प्रदेश की सडकों के लिए १६ हजार करोड़ रु का प्रावधान किया है | ध्यान से सुन !
  • प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए २८७३ करोड़ रु 
  • सड़कों के निर्माण के लिए  ११३४३ करोड़ 
  • पुलों के लिए १८१७ करोड़ 
  • ओए अब तो हसाड़ा प्रदेश चमक जाएगा 
  • झल्ला 
  • ओ मेरे सेठ जी !
  • आपजी के योगी जी ने सत्ता योग सँभालते ही सडकों को दुरुस्त करने के एलान के साथ सड़कें दुरुस्त करवाने का दावा भी किया था | उस दावे की  हम असलियत देख रहे हैं | अब  इस बजट की असलियत भी देख लेंगे 
  •  



कांग्रेसी नंग "मणि" बढे परमेशवर



एक भाजपाई 
ओए झल्लेया ये क्या हो रहा  है?ओए  ये कांग्रेसी तो बिलकुल नंग ही हो गए, देख तो कितनी बेशर्मी से मणि शंकर अय्यर ने ११ फरवरी को शत्रु देश पाकिस्तान में जाकर भारत का सार्वजनिक रूप से अपमान कर दिया| ओए  अब तो इस अय्यर  के खिलाफ इनके अध्यक्ष राहुल गांधी को देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कराना  चाहिए | 
झल्ला  ओ मेरे चतुर सेठ जी आपने शायद सुणा नहीं ! कांग्रेस के "नंग बढे परमेश्वर" और कांग्रेस में है "माय मेन नो रूल" 


सोमवार, 6 जुलाई 2015

लगा रहे योगासन जो,सभी मिथ्यायें तोड़ कहें झल्ला वा साधक सौं रोग रहें हथजोड़

लगा रहे योगासन जो,सभी मिथ्यायें तोड़ कहें झल्ला वा साधक सौं रोग रहें हथजोड़
      जी हाँ योगाधिकार का प्रयोग लगाता
र किया जाना चाहिये,हक़ से किया जाना चाहिए
जी क्या कहा २१ जून  चली गई ठीक है योगादिवस फिर आयेगा और चला जाएगा लेकिन
अपना शरीर तो अपना है और हक़ भी अपना ही है सो हक़ से करो योग+रोज करो योग
क्या कहा ?नरेंद्र मोदी देश से बाहर चले गए अरे तो क्या हुआभापा जी ये स्वछता अभियान नहीं है  दिखने के लिए या फोटो खिंचवाने तक सीमित
रह गया है ये योगा है जी हाँ योगा सो रोज करो हक़ से करो योग 

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

उल्लास पूर्ण त्यौहार ईद उल फितर की जमोस न्यूज डाट काम परिवार की तरफ से सबको बधाइयाँ

उल्लास पूर्ण त्यौहार ईद उल फितर की जमोस न्यूज डाट काम परिवार की तरफ से सबको बधाइयाँ

उल्लास पूर्ण त्यौहार ईद उल फितर की जमोस न्यूज डाट काम परिवार की तरफ से सबको बधाइयाँ| खुदा+गॉड =अकाल पुरख +ईश्वर +सर्व शक्तिमान सबके जीवन में खुशियाँ लाये| |
 Namaz  at Jama Masjid, in Delhi
Namaz at Jama Masjid, in Delhi
देश भर में आज ईद का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है|यधपि गुरुवार रात राजधानी के आसमान में छाए बादलों के कारण मुक़द्दस चांद का दीदार नहीं हो सका, हैदराबाद+बिहार + कोलकाता में शाम चांद होने की पुष्टि के बाद राजधानी में भी उलेमा ने चांद का एलान कर दिया। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली+ शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास + काजी-ए-शहर मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने ईद का एलान कर दिया |
ईद मुबारक
ईद मुबारक
मेरठ में बीते दिन डी एम् ने ईद गाह पर सफाई अभियान चलवाया था लेकिन आज सुबह की बारिश ने सब कुछ धो डाला इसके बावजूद बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे| नमाजियों की सहूलियत के लिए नमाज का समय आगे जरुर बढाया गया|
आज शुक्रवार को ईद-उल-फित्र की खुशियाँ सर्वत्र बांटी जा रही है|
मेरठ के शिक्षण संस्थाओं में भी बच्चों ने ईद मिलन का आनंद लिया|
अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में ईद
अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में ईद
साकेत व शास्त्रीनगर स्थित अमेरिकन किड्स में ” ईद ” धूम-धाम से मनाई गयी । अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल के सभी नन्हे -मुन्हे अमेरिकन किड्स प्रातः काल से ही ईद मनाने के लिए एकत्रित हो गए थे । सभी अमेरिकन किड्स को ईद के महत्व के बारे में बताया गया ।
Namaz , at Shahi Sunehri Masjid, in New Delhi
Namaz , at Shahi Sunehri Masjid, in New Delhi
अमेरिकन किड्स ने एक दुसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी । निदेशिका श्रीमती मोहिनी लाम्बा जी ने सभी अमेरिकन किड्स को ईद के उपहार दिए । अमेरिकन किड्स के महाप्रबंधक श्री विक्रम प्रकाश लाम्बा अमेरिकन किड्स का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 जिला विज्ञानं क्लब में ईद की दावत
जिला विज्ञानं क्लब में ईद की दावत
जिला विज्ञानं क्लब के मतीन के घर पर आयोजित ईद मिलन में फ्रांस के बेसिक शिक्षा अधिकारी एरिक .साथमे [ eric .saathme BSA ,] भी शरीक हुए प्रगृति विज्ञानं संस्था और जिला विज्ञानं क्लब की पूरी टीम उपस्थित थी|
 रोस वुड पब्लिक स्कूल में टीचर्स
रोस वुड पब्लिक स्कूल में टीचर्स
बीते दिन हापुड़ रोड पर स्थित रोस वुड पब्लिक स्कूल में भी टीचर्स ने दुआ मांगी|


शनिवार, 13 जुलाई 2013

नई आव्रजन नीति क्या भारत पर अमेरिकी दबाब की राजनीती है?

नई आव्रजन नीति क्या भारत पर अमेरिकी दबाब की राजनीती है?www.jamosnews.comभारतीय वित्त  मंत्री पी चिन्द्रम[Tata]  और वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा आदि  ने आज कल अमेरिका में  डेरा डाला हुआ है।
इन्होने  बेहद आशावान होकर अपने काउंटर पार्ट्स से मांग की है कि  इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी और हाइली स्किल्ड प्रोफेशनल को  नई आव्रजन नीति से अलग रखा जाये वर्ना इससे भारतीय प्रतिभाओं को हानि  होगी ।
इसके ठीक विरुद्ध अमेरिका के प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने आज फिर  कांग्रेस से आग्रह किया है कि उनकी   नई  महत्त्व कांक्षी आव्रजन नीति को तत्काल मंजूरी   दे दी जाये ताकि  इसे कानून की शक्ल दी जा सके ।
[१]अब पहला प्रश्न यह उठता है कि अमेरिका में कार्यरत भारतीय कंपनियों और उनके प्रोफेशनल्स का क्या होगा ?
[२]क्या यह भारत पर  अपनी बहु राष्ट्रीय कम्पनियों के लिए  अमेरिकी दबाब की राजनीती है?
[३] वाल मार्ट जैसी अमेरिकन कंपनियों को भारत में व्यापार की इजाजत देने से क्या अमेरिका के रुख में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो पायेगा ?
 अपने मित्रों से अपने विचारों के साथ मेरे मार्ग दर्शन के लिए निवेदन हैwww.jamosnews.com  

बुधवार, 4 जुलाई 2012

भारीभरकम कृषि मंत्री ने कई इफ और बट्स लगा कर बाज़ार को एक गलत सन्देश भी दे ही दिया है

                                                                              झल्ले दी गल्लां 
 एक कांग्रेसी
                  ओये  झल्लेया  देखा हसाड़े  हेवी  वेट  शरद पवार जी का कमाल ओये उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में खुल्लम खुल्ला   एलान कर दिया है कि  मानसून देर से ही सही पर  आ रहा है   अगर सूखा भी  पड़ता  है तो भी
बफर स्टाक भरा पडा है  सूखे की स्थिति से निबट लिया  जाएगा ओये अब घबराने की कोई गल नहीं है
झल्ला
                ओ मेरी सरकार आप जी के इस भारीभरकम  कृषि मंत्री ने कई इफ और बट्स लगा कर बाज़ार को एक गलत सन्देश भी दे ही दिया है ।बकौल नेता जी के [1]मानसून के आने में देरी हो गई है [2]बुआई   प्रभावित हुई है[[3] तेल++धान++दालों के उत्पादन पर प्रभाव पड़ सकता है  मगर बफर स्टाक 'प्राप्त है अगर राज्य चाहेंगे तो उन्हें मुहेय्या करवा दिया जाएगा ।इससे मंत्री जी के  चेहेते  बाज़ार को सन्देश मिल गया है
आप जी के सोणे  ते मन मोहने पी एम् +ऍफ़ एम् की डगर कठिन हो सकती है 

मंगलवार, 3 जुलाई 2012

पायलटों ने तो हड़ताल का रिकार्ड बना लिया अब मंत्री जी क्या रिकार्ड बनायेंगे

                                                                         झल्ले दी गल्लां 
एक कांग्रेसी 
               ओये झल्लेया  देखा हसाड़े  सोणे  ते मन मोहने पी एम्  के  वित् मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल ख़त्म किये जाने पर सहमति बन गई है अब तो एयर इंडिया का घाटा कम होवे ही होवे और विकास की गंगा बहे ही बहे
झल्ला 
                भोले बादशाहों बेशक हाई  कोर्ट के  आदेश से  400 से ज्यादा हडताली पायलटों ने 8 मई से चली आ रही अपनी  हड़ताल को वापस लेने पर राजा मंदी दिखा दी है लेकिन  सिविल एविअशन में दूसरी सबसे बड़ी हड़ताल होने का रिकार्ड  तो बन ही गया है । अब देखना है की आप जी के सिविल एविअशन मंत्री छोटे चौधरी अजित सिंह  अपनी पुराणी जिद पर अड़े रहेंगे या इस  रिकार्ड को छोटा करेंगे या
[1] बर्खास्त 101 पायलटों को बहाल करेंगे
[2]पायलटों की गिल्ड  को पुनः मान्यता  देकर पीछे हटने का  रिकार्ड बनायेंगे
[3]मार्केट में एयर इंडिया की साख दोबारा  बनायेंगे
[4]अतिरिक्त स्टाफ में कटौती करके सेवा में गुणवत्ता बढ़ाएंगे
[5]व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में बडत  हासिल करेंगे
  

विधायक निधि से 20 लाख तक की गाडी खरीद सकेंगे माननीय

उत्तर प्रदेश की विधान सभा के अंतिम दिन आज युवा मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने जोर दार सियासी धमाका कर दिया विधायकों को अपनी विकास  निधि से   2000000 रुपयों तक गाडी खरीदने का प्रस्ताव उछाल दिया है अब बेशक देश में मानसून के नखरों से सूखे की स्थिति बनती  जा रही है मगर यूं पी के विधायकों के सूखे पर तो कुल निधि के 10%+ की ठंडी फुआरों के दिल फरेब झोंके आने लग  ही गए हैं ।जाहिर है ऐसे में  सूबे  की सभी समस्याएं पार्श्व में चले गई हैं\\2014 के चुनावों के मद्दे नज़र विपक्ष   ने इस फरेब में आने से इनकार कर दिया है मगर दबी जबान से कांग्रेस अपना गठबंधन धर्म जरूर  निभा रही है।
 यूं पी के विधायक अब नहीं रहेंगे बे_ कार 
    आज विधान सभा में अखिलेश यादव ने विधायक निधि से 10%  अर्थार्त बीस लाख रुपयों तक का खर्च विधायक के लिए वाहन खरीदका प्रस्ताव रखा  इसके स्वीकृत होने पर  एक अरब रुपयों  का खर्चा केवल[ एम् एल ऐ 403एम् एल ऐ++100 एम् एल सी ] के प्रयोग के लिए वाहनों पर ही खर्च हो जाएगा।|बिजली +पानी+सडकों के संकट से जूझ रहा प्रदेश बेरोजगारी भत्ता और लेपटोप वितरण के  दाईतव  से बंधा है \इसके अलावा लगभग 25 हज़ार करोड़ का कर्जा भी है ऐसे में 20 लाख की गाडी के   पीछे दलील कोई भी दी जाए मगर सी एम् ने इस एक तीर से जहां अपने विधायकों द्वारा लाल बत्ती के लिए बनाए जा रहे दबाब को कम कर लिया वही  दूसरे दलों के विधायकों की भी  सहानुभूति हासिल  करने के साथ उनपर नकेल भी कस  दी गई है।अब कोई विधायक दूरस्थ इलाके में विकास के लिए  ना जा पाने की शिकायत नहीं कर पायेगा ।आलोचना टी  वी चेनलों पर शुरू होते ही सरकार के स्तम्भ आजम खान ने बचाव की कमान संभालते हुए आवश्यकतानुसार ही खर्च  को जरुरी बता कर बात सम्भालने का प्रयास किया गौर तलब है की इस सभा में लगभग 300 सदस्य करोडपति हैं  ।बेशक विपक्ष ने गाडी नहीं लेने की बात कही फिर भी 104 विधायक तो  जरुरत मंद +गरीब  बताये  ही गए हैं।
    मुख्य मंत्री ने  बचाव की दलील देते हुए सवाल दागा कि  जब सरकार से तेल +किराया++और भत्ते दिए जा सकते हैं तो गाडी क्यूं नहीं ।इन जवान तेवरों को देखते हुए लगता है कि  सूबे में समाजवाद की परिभाषा जरूर बदलने जा रही है इसलिए क़र्ज़ में डूबे सूबे में 20 लाख की लग्जरी गाडी का यह  प्रस्ताव पास हो निम्न बातों का  स्पष्टीकरण  जरुरी है
[1]यह वाहन पांच साल के लिए दिए जाने हैं। यह पांच साल खरीद की तिथि से काउंट किये जायेंगे या 5 साल के एक टेन्योर  के लिए होंगे।|

 कांग्रेस और सपा का केंद्र में गठबंधन  है कांग्रेस के लिए  3500000 के टायलेट्स  तो सपा के लिए 2000000 की गाडी जरुरी है । लगता है की  समाज वाद की परिभाषा बदल रही है???

[2]पांच साल बाद मार्केट वेल्यू दे कर विधायक गाडी खरीद सकेंगे।सरकारी डेप्रिशिअशन [10% प्रतिवर्ष]]को आधार बनाया जाएगा  अब सवाल यह उठता है की कोई विधायक अगर आज गरीब है तो महज़ पांच सालों में 2000000 रुपयों की गाडी खरीदने  और उसके रखरखाव को सक्षम हो पायेगा यदि हाँ तो कैसे???
[3]बताया जा रहा है की कई विधायक गरीब होने के कारण अपने छेत्र  का समूचा दौरा नहीं कर पाते इसीलिए वाहन उनके लिए जरुरी है अगर ऐसा है  तो  गाडी के लिए पेट्रोल और ड्राइवर की व्यवस्था कैसे होगी। वाहन की मरम्मत या रखरखाव  किस मद से होगी ।और मुख्य मंत्री जी क्या इसके लिए 2000000 की गाड़ी ही जरूरी है????
     भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी कान्त वाजपई अब तक स्कूटर की सवारी ही कर रहे है मुख्यमंत्री की गाडी की सौगात से उम्मीद बंधी थे की अब मेरठ के विधायक भी 2000000 की गाडी की सवारी करके शहर का विकास करायेंगे मगर अफ़सोस उनकी पार्टी ने भी सपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बंटी  रेवड़ी [गाडिओं ]के माया जाल में फ़सने  से इनकार कर दिया है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अब फिर से स्कूटर पर ही छेत्र  का विकास करायेंगे।|   

    

सोमवार, 2 जुलाई 2012

सर्वोच्च सिंहाषण मिल जाए चुनावी वैतरणी पार हो जाए

                                                                              झल्ले दी गल्लाँ 
एक कांग्रेसी 
                ओये झल्लेया  पी ऐ संगमा को ये क्या होगया है?ओये संगमा ने भाजपा के संग मिल कर  हसाड़े  प्रणव मुखर्जी के खिलाफ उलटे सीधे आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।अब कह रहे हैं की प्रणव के पास लाभ के
पद[आई एस आई]हैं इसीलिए उन्हें प्रेसिडेंट  के इलेक्शन  से बाहर कर दिया जाना चाहिए ।हमारी  दो शतकों पुरानी पार्टी है क्या हम ऐसी  छोटी  गलती कर सकते हैं भाई प्रणव मुखर्जी ने तो 20=06=2012 को ही आई एस आई [पकिस्तान वाली नहीं]सांख्यकी से इस्तीफा दे दिया था और वितमंत्री का पद भी छोड़ चुके हैं ऐसे में तो ये आरोप बेमतलब हैं \
झल्ला 
                भोले बादशाहों जब   बुढापे  में चुनावी पानी में उतरे हैं  तो हारी हुई बाज़ी जीतने के लिए  इधर उधर हाथ मारेंगे ही क्या पता इसी से सर्वोच्च  सिंहाषण  मिल जाए चुनावी  वैतरणी पार हो जाए \आपकी पार्टी जांच बैठाने में माहिर है बैठा दो जांच हो जाने दो दूध का दूध और पानी का पानी\इस आरोप का  खंडन इतनी जल्दी आया है  की कहीं ना कहीं काले का शक पैदा हो ही जाता है। वैसे वितमंत्री रहते हुए जितना  राजनितिक लाभ कमा लिया उतना आई एस आई में कहा??    

शनिवार, 30 जून 2012

कलाम को दुबारा राष्ट्रपति नहीं बनने देने और प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रपति बनाने में कोई तो परदे दारी है

                                                                            झल्ले दी गल्लां
 एक कांग्रेसी 
                  ओये झल्लेया  देखा हसाडी  श्रीमति  सोनिया गांधी का कमाल । 2004 में  सारे   संवैधानिक  अधिकार होते हुए भी  प्रधान मंत्री के पद का त्याग करके पेश कर दी एक अनूठी मिसाल।डाक्टर मन मोहन सिंह को  सत्ता सौंप कर नहीं  दिखाया  कोई मलाल।  तत्कालीन राष्ट्रपति  ऐ पी जे अब्दुल कलाम ने भी अब अपनी किताब में  इसकी पुष्ठी करके कर दिया धमाल  ।
   सोणे  ते मन मोहने पी एम्  चलेंगे सालों साल ।ओये अब सोनिया जी को विदेशी बताने वालों का कौन होगा हवाल । हुन  ते  सोनिया जी को दिल से  मदर इंडिया कह ही  डाल ।
झल्ला 
                    ओ सरकारे आली जी बेशक आपके लिए आज भांगड़ा डालने का दिन है ।झप्पी शप्पी  पाओ और खुशियाँ मनाओ।सुपर प्राईम मिनिस्टर से अब सोनिया जी मदर इंडिया बना दी गई है लेकिन  एक बात बताओ अगर ऐ पी जे अब्दुल कलाम  ने आप जी की सोनिया जी को प्रधान मंत्री बनने से नहीं रोका तो अब आप लोगों ने उन्हें दुबारा राष्ट्रपति  बनने  से क्यों  खवाह्मखः रोक दिया?बेशक  राष्ट्रपति के लिए प्रणव मुखर्जी काबिल होंगे और उन्होंने प्रधान मंत्री की रेस से इस तरह बाहर किये जाने पर कोई अफ़सोस भी जाहिर नहीं  किया है लेकिन झल्ली गल ये है की कलाम को दुबारा राष्ट्रपति  नहीं बनने  देने और प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रपति बनाने में कोई तो परदेदारी  है  राजदारी है ।

शुक्रवार, 29 जून 2012

पी एम् को गीदड़सिंगी  मिल गई है क्या ?
     झल्ले दी गलां 
                                  एक कांग्रेसी
                                                   ओये झल्लेया  मुबारकां ओये हसाड़े  सोणे  ते मन मोहने पी एम् ने वित्
                                                   मंत्रालय   संभाल  लिया है इसका स्वागत शेयर बाज़ार ने भी कर दिया
                                                  हैइलेक्ट्रोनिक्स  चेनल्स के नीचे चलने वाली पट्टी में सारे बाज़ार के रेट्स 
                                                     ख़ुशी के हरे रंग में ऊपर की तरफ दिखाई दिए  
                                                   बाज़ार  के सूचकांक  ने 2% अधिक  बडत लेकर इसका समर्थन कर दिया है
                                                   मार्गन स्टेनली ने भी हमारी रेटिंग को  अंडर वेट  से निकाल कर इक्कवल
                                                   वेट कर दिया है ।ओये अब आर्थिक गिरावट के दिन गए अब चिंतित होने
                                                   की जरुरत नहीं है अब तो विकास को पंख लगे ही लगे। 
                                  झल्ला       
                                                   खैर मुबारक जी सुनने में तो वाकई अच्छा लग रहा है बीतें वर्षों में  देश की 
                                                    इकोनोमिक्स को भम्भड़ भूसे में  डाले  रखने  वाली घरेड तो निकल ही गई   
                                                    है अब कुछ अच्छे की उम्मीद की जा  सकती  है  लेकिन  एक बात  बताओ
                                                        की लगातार गिरावट के बाद अब एक दम से सुधारों  का दावा कर रहे हो  लगता है की  पी एम्  को कोई  गीदड  सिंगी मिल गई है ?अगर ऐसा हे तो अब देश में 
                                                     सुधारों का लाभ  निचले स्तर पर भी  मिलने लगेगा ?और इस मार्गन 
                                                    स्टेनली को छोड़ो  क्योंकि इसने बीती सदी   में शेयर निकाले थे उनका 
                                                    अभी तक राम ही मालिक है ।इसीलिए जब तक सुधारों का या विकास 
                                                    का लाभ निचले स्तर तक  नहीं  पहुंचता तब तक  2014 के   इलेक्शन 
                                                    दूर ही समझो   
                                                            
 आदरणीयों  के चुनावों में सब कुछ  ठीक  है                                                                                              झल्ले दी गलां
एक सामान्य नागरिक    
                                 ओये  झल्लेया ये क्या हो रहा है ?हैं छोटे  से छोटे  चुना में भी सख्त  आचार संहिता होती      है मगर   राष्ट्रपति के चुनावों में कोई  आचार संहिता नहीं है जिसके मन जो आ रहा है जैसा आ रहा है कर रहा है ऐसा कैसा चलेगा 
झल्ला 
                                ओ भोले बादशाहों आपने सुना  नहीं  है कि समरथ को नहीं दोष गुसाईं तभी तो माननीयों को  28 राज्यों+2 युनियन  टेरिटोरी + संसद  में से कहीं भी वोट डालने का अधिकार मिल गया है ।जहां चाहे जैसे चाहे प्रचार कर सकते हैं ।सरकारी  सुविधाओं  के दुरूपयोग होने पर किसी की भी नज़र  नहीं  रहेगी दल बदल  पार्टी  बदल+संघ बदल पर कोई रोक नहीं होगी  यानि   आदरणीयों  के चुनावों में सब कुछ  ठीक  है 

मंगलवार, 26 जून 2012

काश्मीर में अनावश्यक इमरजेंसी से पीक सीज़न में बिजनेस पर प्रहार

 [1]भारत में कहीं  स्वर्ग है तो काश्मीर है काश्मीर है कश्मीर है 

[2] हड़ताल के बाद  सूनसान  डल  लेक  

[3]पीक  सीज़न में बिजनेस पर प्रहार 

[4] एअरपोर्ट पर  काश्मीर छोड़ने  वालों की   लम्बी  होती कतारें 

[5] एअरपोर्ट के अन्दर सामन क्लीयर  कराने वालों   में मारा मारी 
बीती सदी के सातवें दशक में सोने  की चिड़िया नामक   देश ने  इमरजेंसी का दंश झेला था मगर आज  भारत के स्वर्ग  काश्मीर  पर   भी  पुनः अनावश्यक बंद थोप कर लोक तंत्र में  अलोकतांत्रिक   पद्धति की काली किताब में एक और काला अध्याय लिख दिया गया है फर्क सिर्फ इतना है की पहले  शासक ने  खुद के सर्वाइवल  के लिए  इमरजेंसी  का सहारा लिया था तो अब शासित ने अलगाव वादी ताकतों को मज़बूत  करने  के लिए कश्मीर के पीक  सीज़न में बंद का एलान कर दिया|
   बीते दिन श्रीनगर  के  डाउन टाउन इलाके में स्थित एतिहासिक  लकड़ी की इमारत  जियारत शरीफ  में सुबह की नमाज़ के बाद आग लग गई |अभी इसके कारणों को जांच चल रही है कि अलगाव वादी ताकतों ने सी आर पी ऍफ़ को निशाने पर रख लिया |विरोध हुआ पथराव हुआ इसके जवाब में लाठी और आंसू गैस चली |
  सी आर पी ऍफ़  के विरोध और पीड़ितों के समर्थन में तत्काल बाज़ार बंद करा दिए गए और आज पूरे काश्मीर बंद का एलान कर दिया गया | एयर पोर्ट के हालत देख कर  लगा की आज पूरा काश्मीर खाली हो जाएगा|
आज सुबह डाउन टाउन के ग्रामीण युवा सड़कों पर आ गए | सूत्रों की माने तो जिस प्रकार मनरेगा के अंतर्गत युवाओं को गावों में ही रोज़गार देने की यौजना चलाई जा रही  है ठीक उसी तर्ज़ पर अलगाव वादी   वहां के ग्रामीणों को पत्थर चलाने और विरोध करने के  लिए 500/= दिए जा रहे है  
     आज की इस  घटना के  पीछे दो कारण बताये जा रहे हैं [१]अबू हमजा की गिरफ्तारी [२] बर्फानी बाबा अमर नाथ यात्रा इस दोनों कारणों से अपनी उपस्थिति और मजबूती का प्रदर्शन जरूरी था   काश्मीर में अनावश्यक इमरजेंसी

बुधवार, 20 जून 2012

वरिष्ठ लाल कृषण आडवानी को छोड़ कर कनिष्क नरेन्द्र मोदी को पी एम् इन वेटिंग बना दिया

                                                                                                                                            झल्ले दी गल्लां 
एक भाजपाई 
                    ओये झल्लेया ये  जे  डी यूं  वालों की मति फिर गई है क्या ??आये दिन कोई न कोई उलटा सीधा ब्यान देकर एन डी ऐ की एकता पर  प्रशन चिन्ह लगा रहे हैं \
पहले तो सांसद शिवानन्द तिवारी  ही  सत्ता रूड़  यूं पी ऐ के सुर में सुर मिला कर  राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेसी प्रणव मुखर्जी के समर्थन  में  [यहाँ तक की] ऐ पी जे कलाम तक को सपोर्ट 
नहीं करने को जोर डाल रहे थे अब उनके मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी खुल कर नरेन्द्र  मोदी के खिलाफ ताल ठोक कर मैदान में आ गए हैं| 
२००२ में गुजरात के दंगों के समय  हमारे साथी रहे  फिर २००९ में भी  घटक रहे अब जा कर उन्हें धरमनिरपेक्षता की  याद  आ रही है सफलतम  मुख्यमंत्री  नरेन्द्र मोदी  भी उन्हें साम्प्रदाईक नज़र आने लगा है|
     हमारे आर आर एस प्रमुख मोहन भागवत ने तो यहाँ तक कह दिया है कि  हिंदुत्व वादी क्यूं नहीं बन सकता भारत का पी एम् 
   हमारे  नेता बलबीर पुंज ने भी कह दिया है की   हमें किसी से धर्म  निरपेक्षता का सर्टिफिकेट  नहीं लेना है 
झल्ला
क्या में अभी भी पी एम् इन वेटिंग हूँ ??
             ओ मेरे भोले बादशाहों दरअसल ये तो सियासी  खेल है|अब आप लोगों ने वरिष्ठ लाल कृषण आडवानी को छोड़ कर कनिष्क  नरेन्द्र मोदी को पी एम् इन वेटिंग बना दिया 
क्या सोचा था की एन डी के के घटक दल खुश होंगे शाबाशी देंगे क्यूं??पड़ गई ना घरेड???जे डी यूं वाले तो बरसों से एन डी ऐ  से पीछा छुड़ाना चाह रहे थे  अब मौका मिल गया है 
अब अलग होने से फ़ायदा ही फ़ायदा हैलेकिन चारा फेमस  लालू ब्रिगेड और  मंडल कमीशन  फेम राम विलास पासवान  ने भी अब नितीश कुमार को अवसरवादी+धोखे बाज़ कह कर  घेरना शुरू कर दिया है ।लेकिन इस सब के बावजूद नितीश & कम्पनी को तो अपना हित ही साधना है 
[१]पी एम् के लिए  मोदी को पछाड़ कर  अपनी   उम्मीदवारी  जग  जाहिर की जा सकेगी| 
[२]बिहार जैसे पिछड़े राज्य के लिए कांग्रेसी  केंद्र सरकार  पर डोरे डाले जा सकेंगे|
[3]बिहार में लालू प्रसाद के खिलाफ मुस्लिम वोटों को एक जुट किया जा सकेगा \

मंगलवार, 19 जून 2012

सोणा मनमोहना पी एम् बेशक घर में मूंगफली खाता हो बाहर तो डकार बादाम के ही लेगा

                                                                                     झल्ले दी गल्ला
एक विपक्षी
                ओये झल्लेया  ये क्या हो रहा है ओये इस  सरकार  की मति मारी गई है क्या??
                 एक तरफ ये विकसित देश स्टेंडर्ड  & पूअर्स  और फिच   नामक अपनी जेबी
                संस्थाओं  के माध्यम  से हमारे सोणे  मुल्क  की सोणी साख   को गिराने  में लगे  हैं
               [1] एक हमारी साख को बी बी बी बता कर हसाड़ा  मखौल उड़ाता है तो दूसरा
                [2] रेटिंग को गिरा कर  खुशहाल अर्थव्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा कर रहा है और
                इसके बदले  हसाड़े  पी एम्  डाक्टर मन मोहन सिंह ने वहां के डूबते देशों को 
               बेल आउट पैकेज अब यूरो संकट से हमारा रुपय्या नीचे जा रहा है संकट हमारे सर पर भी है में 55000 करोड़  रुपयों के  10  अरब  डालर  देने का आश्वासन
               दे दिया है । ओये इतने में तो  हसाड़े  मुल्क में 10  साल तक टेक्स  होलीडे  मिल जाता 
              ओये ये तो वोही बात हो गई की घर में नहीं दाने अम्मा माफ़ करना
               पी एम् चले भुनाने 
झल्ला 
             ओ बाऊ जी आप जी को ये पता नहीं है की खानदानी रईस लोग बेशक घर में मूंगफली 
             खाते हों मगर बाहर  डकार तो बादाम के ही लेते है और हसाड़े  सोणे  ते मन मोहने पी एम् 
            उस देश को रिप्रेजेंट  कर रहे है जिसे  कभी  सोने की चिड़िया कहा जाता थाअब वोह दिन
            हवा हुए जब हमारा  पी एम्   भीख  का  कटौरा  लिए घूमता था अब तो सीधा सादा बिजनेस
           है यूरो देशो के संघ के टूटने से हमारे देश पर भी आर्थिक संकट आयेगा ।आप जी की याद
           कराने को यह बताना भी जरूरी है की यूं एस एस आर के टूटने पर सबसे ज्यादा  हमारे 
          व्यापारिओं को ही  नुक्सान  हुआ था अब फिर यूरो संकट से हमारा रुपया  भी  गिर रहा है 
         इसीलिए  यूरो  संकट  से हमारे सर पर भी संकट आ सकता है 
            अब क्यूंकि  यूरो ज़ोन  को  आर्थिक संकट से उबरने के लिए जी 20 समूह के देश 430
          अरब डालर  जुटा रहे है उसमे हमारा कन्त्रिबियुशन  ऊंट के मुह में जीरा है 
          और माननीय साख के लिए तो कुछ भी करेगा  
            सोणा  मनमोहना पी एम् बेशक घर में मूंगफली खाता हो बाहर तो डकार  बादाम  के ही लेगा