शनिवार, 24 सितंबर 2011

एक कांग्रेसी 
                 ओये झाल्लेया मुबारकां +वधाइयां+कंग्रेचुलेशना |ओये हसाडे   सोणे ते मन मोहणे पी एम् ने नियुयोर्क में सबको बता दिया है कि अब हमारी अर्थ व्यवस्था  इतनी मज़बूत हो गई है कि अब हम पूरे विश्व के अर्थ व्यवस्था को सपोर्ट कर सकते हैं |ओये हुन ते हो जायेगी बल्ले बल्ले अगले चुनावों में सब होंगे थल्ले थल्ले |
झल्ला 
               खैर मुबारक जी |घर के जोगी को बाहर से लौटने पर ही सिद्ध माना जाता रहा है इसीलिए आपके इन सिद्ध पुरुष से यह वरदान  अपेक्षित  है कि  भारत  लौटने पर सबसे पहले बिना टैक्स  और  कीमतें बढाये देश के आधी गरीब आबादी कि अर्थ व्यवस्था को सपोर्ट देंगे
 में ठीक हूँ  या
 कया में ठीक हूँ????????????

बुधवार, 8 सितंबर 2010

गेंहूं ज्यादा है बांटना नहीं बिजली कम है बाँट दो

एक कांग्रेसी
               ओये झल्लेया देख्या हसाड़े सोणे मंमोहने दा कमाल ओये उन्होंने साफ़ कह  दिया  है की अब वोह न तो रिटायर होंगे  और ना ही मुफ्त अनाज बांटेंगे | इससे महंगी एल.पी.जी.को बी.पी.एल.को बाँट देंगे   शरद पवार और अपने कपिल सिबल को भी बचाते हुए अपनी  केबिनेट को जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की केबिनेट से भी मज़बूत बता दिया है  और तो और हसाड़े इस वजीरे आला ने सर्वोच न्यायलय [SC]को भी सरकारी नीतियों में दखल ना देने को कह दिया है| ओये अब  हसाडे पी.एम्.को कोई कमज़ोर पी.एम्. नहीं कह देना
झल्ला                                                     पानी बचाओ+बिजली बचाओ 
            
         ओ कांग्रेसी जी लगता है की आप पी,एम्.की चुनिन्दा एडिटरों को दी गई स्पीच पर  उछल रहे हो अब झल्ले की भी सुनो सोणे  मंमोहने को रिटायर होने के बाद ही पी.एम्.गिरी मिली है और दिल नया लग गया है सो अब क्यूं रिटायर होना |[२]देश में गेंहूं सड़ रहा हे मगर गरीबों को बांटना नहीं है दूसरी और बिजली की कमी है और उत्तर प्रदेश सरकार २ लाख चुनिन्दा गरीबों को मुफ्त[FREE]बिजली देने की घोषणा कर रही है इसीका जवाब देने को आप की सरकारे आली ने कूकिंग गैस को गरीबों में बांटने को गैस सिलेंडर का रेगुलेटर[फ्री] खोल दिया है||यानि राहुल गांधी की भारत और इंडिया की थियोरी फिट राहुल हिट|और रही बात मंत्रियों को बचाने की तो सर जी  इस  आग की लपटें  खुद उन तक पहुँच रही है सो खुद को बचाना भी तो जरूरी है |और रही बात कोर्ट की तो भापा जी हम को तो ये मालूम ही नहीं था की गेहूं सड़ाना भी आपकी सरकार की एक नीति ही  है 

गुरुवार, 2 सितंबर 2010

गरीब+भूखों को सरकारी[सड़ाअनाज]मदद देने के बजाये सीधे पशुओं को मदद चाहते हो

एक कांग्रेसी
                  ओये झल्लेया देखा हसाडी पार्टी के डंडे कॉ कमाल  शरद पवार  भी हो गए हैंबेहाल \पवार ने संसद में ना सही बागपत [मेरठ][यूं.पी]में एनिमल हेल्थ   के लिय नेशनल institute में आडिटोरियम तक   खुलवाने को तिजोरी खोल दी है इससे किसानो गरीबों कॉ भला होवे ही होवे
झल्ला                                      पानी बचाओ+बिजली बचाओ 
                  अब समझ में आया की  पशुओं  की तरह जीवन जीने को मजबूर किये जा रहे गरीब+भूखों को सरकारी [सड़ाअनाज]मदद देने के बजाये  आप लोग सीधे सीधे पशुओं को सीधे सीधे मदद पहुंचाना चाहते हो

गुरुवार, 26 अगस्त 2010

खाऊ बाड़ को बदलने वाला कोई माँ का लाल नहीं

एक भूखा[हिन्दुस्तानी] गरीब
                     ओये झल्लेया ये क्या हो रहा है?हसाड़े अपने सोणे  मुल्क में हम भूखे गरीबों को नौकरी देने में विफल[रास्ट्रीय] नेता जन   सड़े जा रहे अनाज  तक को देने से इनकार कर रहे हैं और तो और हमारे लिए पी.डी.एस.तक को खाए जा रहे हैं ये नेता जन हमारे लाभ के लिए धन  एकत्रित करते हैं और उसे   अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करते जा रहे हैं अपने  तनख्वाह का ग्राफ बढाने में लगे हैं  हुन हसाड़ा क्या होगा
झल्ला
                   हाँ जी गरीब जी भूखे जी आपजी बिलकुल ठीक कह रहे हो अब तो बाड़ ही खेत खाए जा रही है और इस खाऊ बाड़ को बदलने वाला कोई माँ का लाल सामने नहीं आ   रहा हुन तो जो होता हो हो   ही जाने दो जी 
                           पानी बचाओ +बिजली बचाओ 

मंगलवार, 11 मई 2010

घर का जोगी जोगना बाहर का जोगी सिद्ध|

एक कांग्रेसी
               ओये झल्लेया देखा हसाड़े सोणे मंमोहने पी.एम्. का कमाल धोती को फाड़ कर बना दिया रुमाल
                ओये मंमोहने की काबलियत का लोहा तो अमेरिका दादा भी मानने लग गया है|वहांकेप्रमुख
                बराक मो .ओबामा.ने इसी हफ्ते मंमोहने को गुरु भी कह दिया है|ओये अब तो मानता हे ना की
                 यू.पी.ऐ.और देश की बागडोर मंमोहने के सशक्त हातों में है|  
झल्ला                             save power+save पानी बचाओ+बिजली बचाओ
                  हांजी सही कहा गया है की घर का जोगी जोगना बाहर का जोगी सिद्ध|           

बुधवार, 14 अप्रैल 2010

परमाणु सुरक्षा सम्मलेन में गरज मनमोहणी

एक कांग्रेसी        

ओये झल्लेया देखा हसाडा सोणा मनमोहना अमेरिका[vaashingthan] में परमाणु सुरक्षा सम्मलेन में कैसे शेरों की तरह गरज रहा है
ओये सीधे साधे पी.एम्. ने विकसित देशों के जमावड़े में दो टूक मकसद पूर्ण निशस्त्रीकरण को जरूरी बता दिया है
४७ रास्त्राध्य्क्षों को बतादिया की विकसितों का चहेता पाकिस्तान ना केवल नाभिकीय अस्त्र इकट्ठा कर रहा है वरन इनकी तस्करी में भी लिप्त है
इसीलिए अब चहेते को सोना देना और हमें सीना दिखाना बंद कर देना चाहिए
इसके साथ ही पी.एम्. ने सफल मंझे हुए कूटनीतिक की तरह अध्ययन+सुरक्षा++सुविधा+++उपयोग के लिए परमारूं ऊर्जा साझेदारी पर वैश्विक केंद्र की भी घोषणा कर दी |और तो और २६|११ के हमले के दोषियों पर कार्यवाही ना होने तक पाकिस्तान को मुह ना  लगाने की भी चेतावनी दे डाली|अब तो मानता हे ना की हसाडा मुल्क जल्द ही बनेगा सिरमोर मुल्क
झल्ला
                                                          [ पानी बचाओ+बिजली बचाओ ]
          वाकई भाई जी  शेरों के संरक्षक   की गर्जना यहाँ तक सुनाई दे रही है
मगर इतिहास गवाह है की हसाडे पहले शेरों की गर्जना पहले तो जोर से गूंजती  है मगर बाद में किसी नक्कारखाने की तूती बन कर रह जाती  हैं|
झाल्लेविचारानुसार खुदी को कर बुलंद तो खुलेंगे  सभी बंद और गायब होंगे सभी  पैबंद





बुरी नज़र से बचो

शनिवार, 10 अप्रैल 2010

आपसी झगड़ों में कांग्रेसी राज बब्बर जी को मेरठ [अपने विरोधिओं को मजबूत करने को ]आने देंगे

एक कांग्रेसी


ओये झल्लेया बैसाखी दी लख लख वधाइयां
ओये अब तो ११ अप्रैल के मेरठ में आप के बैसाखी के मेले मैं हसाड़े स्टार प्रचारक सांसद राज बब्बर भी आ रहे हैं
अब तो मेरठ में भी हसाडी कांग्रेस की गुड्डी चढ़ जाणी है
अब तो इस छेत्र में भी एक दो सीटें मिल ही जाणी हैं



                                                          पानी बचाओ+बिजली बचाओ
झल्ला



बैसाखी दी सभी को वधाइयां इश्वर करे बैसाख की खुशहाली सबके जीवन को खुशहाल करदे
राज बब्बर जी का तो सभी लोग स्वागत करेंगे ही और आप जी की पार्टी के स्टैण्डर्ड को भी चार चाँद लगने स्वाभाविक हैं
मगर झ्ल्लेविचारानुसार बेशक पंजाबी संघठन [बैसाखी मेले के आयोजक ]



के प्रेसिडेंट कांग्रेसी हैं मगर इसके महानगर अध्यक्ष तो भाजापाई हैं +विधायिकी के लिए कतार में हैं   और मेला भी महानगर ही करवा रहा है अब आप ही बताओ लाभ किसको मिलना है
इस स्थिति में तो आपसी झगड़ों में लिप्त लोकल कांग्रेसी राज बब्बर जी को मेरठ [अपने विरोधिओं को मजबूत करने को ]आने देंगेइसके साथ ही भोले बादशाहों कांग्रेसी अध्यक्ष भी कोई दूध पीता बच्चा नहीं है