शनिवार, 24 सितंबर 2011

एक कांग्रेसी 
                 ओये झाल्लेया मुबारकां +वधाइयां+कंग्रेचुलेशना |ओये हसाडे   सोणे ते मन मोहणे पी एम् ने नियुयोर्क में सबको बता दिया है कि अब हमारी अर्थ व्यवस्था  इतनी मज़बूत हो गई है कि अब हम पूरे विश्व के अर्थ व्यवस्था को सपोर्ट कर सकते हैं |ओये हुन ते हो जायेगी बल्ले बल्ले अगले चुनावों में सब होंगे थल्ले थल्ले |
झल्ला 
               खैर मुबारक जी |घर के जोगी को बाहर से लौटने पर ही सिद्ध माना जाता रहा है इसीलिए आपके इन सिद्ध पुरुष से यह वरदान  अपेक्षित  है कि  भारत  लौटने पर सबसे पहले बिना टैक्स  और  कीमतें बढाये देश के आधी गरीब आबादी कि अर्थ व्यवस्था को सपोर्ट देंगे
 में ठीक हूँ  या
 कया में ठीक हूँ????????????

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें