बुधवार, 28 मार्च 2012

खानदानी मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने अपनी चल +अचल संपत्ती की घोषणा करके अपनी युवा सोच का सराहनीय प्रदर्शन किया।

सम्पत्ति की घोषणा से  तीन स्टार सम्मान 

उत्तर प्रदेश के नए युवा उत्साही खानदानी मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने अपनी चल +अचल संपत्ती की घोषणा करके अपनी युवा सोच का सराहनीय प्रदर्शन किया।
   अखिलेश की घोषणा के अनुसार उनके 'पास मौजूदा  दौर में तीन करोड़ पैंतालीस लाख  रुपये की सम्पत्ति है।
 बेशक उनके कुछ ससुराल से कुछ पिता और कुछ 'पारिवारिक प्राप्ति भी होगी\।इसके अलावा अधिकाँश सम्पत्ति पूर्व में ली गई होगी जिसकी अब वेल्यू तीन करोड़ों में हो गई होगी ।
यहाँ यह बताना भी लाजमी है कि अखिलेश जब सांसद बनने के लिए फ़ार्म भर रहे थे तब उन्होंने अपनी सम्पत्ति लगभग दो करोड़ बताई थी 
  यह राशि अब दोगुनी होना स्वभाविक भी है
    मगर इस सब के बावजूद  भविष्य में सम्पत्ति का बड़ना स्वभाविक है और ऐसा होने पर वृधि के स्रोत बताने से सोने पर सुहागा समान सौन्द्रियकारन  होगा  

गुरुवार, 22 मार्च 2012

या देवी सर्व भूतेषु प्रक्रति रूपेण संस्थिता नमस्ते नमस्ते नमस्ते नमोह नमः


जय माता दी 
आज से पूज्य +पवित्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं सबको बधाई प्रक्रति के दोहन से त्रस्त  |आज अन्तराष्ट्रीय स्वयम सेवी संस्थाएंबेशक प्रक्रति के पानी हरियाली आदि  विभिन्न स्वरूपों के सरंक्षण की बात कर रहे है मगर   
हमारे पूर्वजों ने प्रत्येक पवित्र कार्य को प्रारम्भ करते समय प्रक्रति को  
 युगों पूर्व ही विशेष महत्त्व दिया है और जीवन के प्रत्येक छेत्र में प्रक्रति को जोड़ा है।
इसलिए प्रथम माता शैल पुत्री के पूजन में इस मन्त्र का जाप बताया गया है 
या देवी सर्व भूतेषु प्रक्रति रूपेण संस्थिता 
नमस्ते नमस्ते नमस्ते नमोह नमः 

बुधवार, 21 मार्च 2012

पानी रखिये +पानी बचाइए पानी बनाने को हरियाली भी बचाइए

रहीम नाम के एक ऐसे दीपक रूपी समाज सुधारक हुए हैं जो जहां गए वहीं  ज्ञान की रोशनी फैलाई |यों तो उन्होंने अनेकों  प्रेरणादायक दोहें लिखे है जो आज भी प्रासंगिक हैं इनमे से एक है 
रहिमन पानी राखिये ,बिन पानी सब सून 
पानी बिना ना  उबरे ,मोती ,मानस और चून
इस दोहे में तीन बार पानी शब्द का उपयोग करके पानी  के सरंक्षण का महत्त्व उन्होंने उस युग में बताया था जब देश में हर तरफ हरियाली थी +पानी था और थी  गंगा लेकिन फिर भी  अमूल्य मनुष्य+बहुमूल्य मोती [पर्ल्स]और निर्माण सामग्री चूने [लाइम]के लिए पानी बेहद आवश्यक है | दुर्भाग्यवश मौजूदा दौर में पानी का अनावश्यक बहाव और पानी के लिए जरूर्री हरियाली का कटाव हो रहा है
पानी खरीद कर पीया जा रहा है | सो विश्व में जल का महत्त्व बताया जाने लगा है 
इसी  कड़ी में २२=०३=२०१२ को विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है|
 ऐसे में रहीम जी की  वाणी का  महत्त्व  बेहद बढ गया है |इसीलिए पानी रखिये +पानी बचाइए पानी बनाने को हरियाली भी बचाइए                                                    jamos sablok

रविवार, 18 मार्च 2012

अखिलेश यादव जी जिम्मेदारिओं को बाँट कर सुशासन कि आशा है

अखिलेश यादव जी बिना मांगे, बेशर्त और निशुल्क चौथी सलाह दे रहा हूँ कृपया अवलोकन कर लाभ उठायें।
    बुजुर्गों ने कहा है कि वंड[बाँट]खाओ ते खंड[मीठा]खाओ नहीं ते ठण्ड खाओ इसीलिए आपसे भी जिम्मेदारिओं को बाँट कर  सुशासन कि आशा है।आपकी आयु मात्र ३८ वर्ष है आप साइकिल सवार है मगर आपने अपने  लिए अपने पिता से भी अधिक  ५० मंत्रालयों का भारी भरकम  दायित्व  स्वीकार कर के बेशक खजाने का ख्याल रखा है लेकिन इससे तो आप मंत्रालयों की फाइलें ही निबटाते रह जाओगे अर्थार्त  एक क्लर्क मात्र बन कर रह जाओगे ।प्रदेश के सोणे ते मन मोहणे पी.एम् बन कर ही  रह जाओगे ।
     आप साइकिल सवार हो अच्छी तरह जानते होंगे कि  नई साइकिल पर  भी ज्यादा बोझ लादने से वह  नई  होने के बावजूद  भी एक छकडा मात्र दिखाई देती है ।]वैसे भी अपनी ३८ वर्षीय उम्र [माफ़ करना]से ज्यादा ५० का बोझ किसी भी द्रष्टि से उचित नहीं है।यहाँ में एक  और उल्लेख कर दूं की आपके पिताश्री पुराने है अखाड़े के उस्ताद है अभी भी उनके  कमानी+ पटे मजबूत हैं\
      आ'प ने गृह  विभाग  भी अपने पास रखा है सो इससे जुडी   नवीनतम खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशा नुसार पोलिस थानों में भी अब सत्ता का बंटवारा किया जाना है यानि विवेचना और क़ानून व्यवस्था अलग अलग किये जाने हैं।
        यहाँ यह कहना भी जरूरी है कि  आप जैसे युवा+महत्वकांक्षी +उर्जावान +उत्साही को क्लर्क बनाते देखना बेहद कष्ट दायक होगा ।इसीलिए भैया जी कुर्ते की  बाहें चड़ाओ या ला टोपी  पहनो  मगर क्लर्क मत बनो सभी मंत्रालयों पर नज़र और हकुमत रखो और अपने चुनावी घोषणा पत्र को  समय में ही पूरा करो  जमोस सबलोक 
        

शुक्रवार, 16 मार्च 2012

बजटोत्सव पर केंद्र सरकार के खर्चों पर कटौती की मांग करना किसी भी द्रष्टि से नाजायज नहीं कही जानी चाहिए।



प्रणव मुखर्जी जैसे वरिष्ठ +खांटी+मंझे हुए+छंटे हुए वितमंत्री के बजट से जैसी उम्मीद थी बिलकुल वैसा ही बजट१७=०३= २०१२  प्राप्त हो गया है।चाशनी में लिपटी कुनैन की गोली देने में माहिर वितमंत्री ने  आयकर +माचिस और नमक  पर दरियादिली दिखाई है।आय कर  में २०००/=की छूट को पकाने के लिए माचिस का उपयोग करते समय अगर  दिल जलने लगे तो नमक मला जा सकता है।
    इस बजट में एक हाथ से  ४.५ करोड़ की छूट आयकर में दी गई है मगर दूसरे हाथ से  ४५९४० करोड़ के टैक्स  भी थोपे गए हैं।इस झटके का पहला प्रभाव शेयर मार्केट पर पडा है बेचारा  धड़ाम हो गया।में अपने को भी एक आम आदमी समझता हूँ सो कमोबेश मेरे स्थिति   भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है\  हमारे सोणे ते मन मोहणे प्रधान मंत्री ने इस बजट का बचाव करते हुए देश के विकास के लिए यह जरूरी कदम बताया है\और दूसरे समर्थक इस बजट के दूरगामी सकारात्मक  नतीजों की बात करने लगे हैं\ वर्तमान की किसी को सुध नहीं यानि ख़ाक हो जायेंगे हम उनको खबर होने तक\
   झल्ले विचारानुसार  दूरगामी परिणामो की दुहाई देते हुए  सरकारी खर्चे में कटौती को  वर्तमान में तवज्जोह नहीं दी गई है। केंद्र सरकार के इस बजटोत्सव पर केंद्र सरकार के खर्चों पर कटौती की मांग करना किसी भी द्रष्टि से नाजायज नहीं कही जानी चाहिए।फॉर एक्साम्पल [नमुनार्थ] रक्षा  सेवाओं  और उनसे जुड़े केंद्र सरकार के विभाग {एम्.ई.एस+रक्षा लेखाआदि }में  एनेक प्रकार की ग्रांट{ट्रेनिंग+कंटीजेंसी+आई.टी+आदि}  पूरे वर्ष  खर्च के लिए दी जाती है मगर अधिकतर  वितीय वर्ष  के अंतिम माहों विशेषकर  मार्च में ही किये जाते है ।ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि मार्च बीतने के बाद ग्रांट लेप्स हो जाती है और आगामी माह में उस राशि को कम भी किया जा सकता है।
     यह व्यवस्था और उसके उपयोग को बनाई गई कार्यप्रणाली  से जनता के पैसे का दुरूपयोग+बजट में अव्यवस्था और देश में भ्रस्ताचार  पनप रहाहै
   मैं ठीक हूँ या क्या मैं ठीक हूँ?????????????????????????????????????????????????
    

गुरुवार, 15 मार्च 2012

तीसरी सलाह भी बिनमांगी+बिनाशर्त ही है सो स्वाभाविक तौर पर निशुल्क ही है

अखिलेश यादव जी प्रदेश में सबसे युवा मुख्यमंत्री  की शपथ ग्रहण करने पर लख लख वधाइयां +मुबारकां+कान्ग्रेचुलेश्नास ।इस मुबारक मौके पर यह झल्ला भी खुद को  सलाह देने से रोक  नहीं पा रहा सो पूर्व की दो [शिक्षा,बे रोज़गार भत्ता]सलाहों की तरह  यह तीसरी सलाह भी    बिनमांगी+बिनाशर्त ही है  सो स्वाभाविक तौर पर निशुल्क ही है
       आपने अपने घोषणा पत्र में पूर्व की सरकार में हुए घोटालों की जांच करने की बात कही है और उसे  पूरी ताकत से क्रियान्वित भी करना चाहते हैं यह बेशक  सराहनीय कार्य है और भ्रस्ताचार की बड़ती इस सुरसा की रोक थाम भी बेहद जरूरी है।
यहाँ में यह क्लियर कर दूं की में कोई बसपाई =कांग्रेसी या सपाई नहीं हूँ बस कलम का एक सिपाही भर ही हूँ 
     यहाँ में आपको  याद दिलाना चाहूंगा की गैर सरकारी जनता पार्टी की सरकार के पतन के लिए जिम्मेदार गल्तिओं में से एक  गलती थी जिसके अनुसार हारी हुई प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के विरुद्ध आये दिन कोई ना कोई आयोग +कोई ना कोई ब्यान जनता पार्टी की सरकार की तरफ से जारी होता रहता था शाह कमीशन को तो  हव्वा बना कर पेश किया जाता रहा ।इस सबका नतीजा शून्य रहा और उलटे इस सारी कवायद ने बेठे बिठाए एक हारी हुई नारी को पुनः  देश की नायिका बना दिया ।इसके साथ ही एक और उदहारण प्रस्तुत है ।
      राजीव  गांधी के  स्वर्ग सिधारने के बाद भी उनके विरुद्ध बोफोर्स की तोप चलाई जाती रही मगर  उनके बलिदान के  बाद   उनकी नौसिखिया कही जाने वाली विधवा ने अपने विरोधिओं का मुह बंद कर दिया।
      अब सूना है के आप भी अपनी खानदानी विरोधी मायावती के खिलाफ जांच करवाना चाहते हैं तो यह अवश्य सुनिश्चित कर लीजियेकी इस जांच की समय सीमा तय हो इसके नतीजे पारदर्शी हो और इससे किसी को भावनात्मक लाभ ना मिले वरना शाह कमीशन  औए बोफोर्स की तरह यहाँ भी नतीजा रहे ढ़ाक के तीन पात और पाँच साल के बाद  नतीजे चौंकाने वाले आयें।  जमोस सबलोक 

शुक्रवार, 9 मार्च 2012

अखिलेश भैया २०१४ बस आया ही समझो संसद चुनावी दौर आँख मीचते ही आ घेरेगा

बेशक वासंती मादकता का समय पूर्ण हो चुका है और  ग्रीष्म काल मौसम पर  कब्जा ले रहा हैबेशक  उत्तर प्रदेश में चुनावी  तापमान  बदलाव  की तरफ  है मगर आश्चर्यजनक रूप से चुनावी नतीजों के तुरंत पश्चात अपराधों में तेज़ी आ गई है ।एक  डिबेट का विषय है अतः इस पर चर्चा अवश्य होनी ही चाहिए
       प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है अभी पार्टी में पिडिओं[जनरेशन ]में सत्ता [[मीडिया अनुसार] हस्तान्तर्ण पर घमासान मचा है इसीलिए अभी तक मुख्य मंत्री की घोषणा  नहीं  हुई हैउम्मीद जताई जा रहे है की आगामी सप्ताह तक मुख्यमंत्री[मुलायम सिंह यादव[पिता]या अखिलेश कुमार यादव[पुत्र]में से एक की ताज पोशी कर दी जायेगी तभी सत्ता की बागडोर संभाली जायेगी तब तक आउट गोइंग बहुजन समाजवादी पार्टी का ही शासन चलेगा सो अपराध की बडत का ठीकरा बसपा के सर ही फोड़ने की तैय्यारी  है।इस सत्ता संधि काल में सपाई नेता और समर्थकों  के होसले बुलंदी पर हैऔर ये बुलंदी अपराध की शक्ल में सडकों पर दिखने भी लगी है।
      समाजवादी पार्टी से आशा थी की परिवर्तन की इस जीत में उद्द्न्डियो को दंड दिया जाएगा मगर इसके ठीक उलटा हो रहा है। अपने समाजवादी स्वभाव के ठीक अनुरूप अपने धुर्र विरोधी बसपा  पर ही निशाना साधा जा रहा है।सत्ता में रहने के कारण ला एंड आर्डर के लिए  बसपा को दोषी बता कर अपना पल्ला झाड़ा जा रहा है।
     चूँकि  सपा के  युवा चेहरा अखिलेश कुमार यादव का ब्यान आ चूका है उन्होंने क़ानून तोड़ने वालों से सख्ती से निबटने के आदेश दिए हैं इसीलिए अपराधों के  ग्राफ के यकायक बढाने पर ज्यादा हाय तौबा उचित नहीं होगी मगर जिस तरह से आम आदमी के साथ ही नौकर शाह और वर्दी धारी भी अपराधिक जुबान के साथ हथियार भी चलाने लगे हैं ऐसे में अखिलेश भैया  २०१४ बस आया ही समझो आँख  मीचते ही आ घेरेगा  सो अभी से कुछ कर लो वरना ख़ाक हो जायेंगे आप को खबर होने तक                     जमोस सबलोक 

बुधवार, 7 मार्च 2012

होली की सबको मुबारकबाद HAPPY HOLI and co'py to ALLLLLLLLLLLL


HAPPY HOLI TO ALLLLLLLLLLLL
उत्तर प्रदेश में आज होली में अपनी खुशी को काबू करने को लेपटोप लादे साइकल सरपट दोडाई जा रही है जिसके टायरों से सडकों के गड्डों में भरा पानी या कीचड उछाल रहा है |इससे परेशान भारी भरकम हाथी अपनी सूंड तक नहीं उठा पा रहा और अपने नयनो से आंसू बहा रहा है तो हाथ से कोई अपना मुह छुपा कर ही होली खेल रहा है| कुछ लोग टेसू के फूलों के बजाये कमल के बिखरे पत्तो को बटोर कर रंग निकाल रहे है | अनेकों काला  खुज़ली वाला रंग लेकर भीतरघातियों को ढूँढ रहे हैं।तो  नई स्क्रिप्ट लिखवाने को नए राइटर भी तलाशे जा रहे हैं।
कुछ टी.वी. चेनलों पर बदले सुरों में होली खेली जा रही है| अर्थार्त सभी रंगे हैं और इन सबकी रंग बिरंगी सूरतें देख कर ये झल्ला भी हाथ जोड़ कर विनम्र भाव से सबको होली की मुबारकबाद देता है[ हैपी होली ] और होलिका माता से निवेदन करता है की इस वर्ष सभी रंगों के गुडमुडाने से बने विकृत रंग को लेकर अग्नि में प्रवेश करें और एक नए आधुनिक विकसित आकर्षक तिरंगे भारत का उदय हो HAPPY HOLI

शनिवार, 3 मार्च 2012

विदेशों से पैसा लेकर देश हित की यौजना में एन.जी.ओ रुकावट लगा रही हैं\

चुनावों के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे वर्तमान चुनावों में ४०० करोड़ रुपयों का खर्चा अर्थात निवेश हुआ है|इस निवेश से देश हित में योजनायें बनाना और देश सुचारू रूप से चलाया जाना है|अभी तक यह कहा जाता रहा है कि महंगे चुनावों के बावजूद इसका रिटर्न नेगेटिव ही रहता है|इसीलिए आज  देश के सोणे मन मोहणे प्रधान मंत्री को आये दिन टार्गेट किया जाता है | सबसे महंगे चुनावों के  सस्ते +घाटे के नतीजे   के रूप में प्रधान मंत्री को पेश किया जाता रहा है| इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में स्वयम सेवी संस्थाए [एन.जी.ओ]हमेशा आगे रहती हैं|निस्वार्थ +निशुल्क+सस्ती कार्यवाही में व्यस्त दिखने वाली  खद्दर धारी अधिकाँश एन.जी.ओ.को  हवाई यात्राओं के लिए पैसा विदेशों से और प्रसिधी देशी मीडिया से मिलती है|और इस प्रकार प्राप्त दोहरी उर्जा को रास्ट्रीय उर्जा में बाधा उत्पन्न करने में किया जा रहा है यह भारी भरकम  आरोप किसी  छौटे या  मोउटे ने नहीं वरन कमजोर से दिखने या कहे जाने वाले प्रधान मंत्री ने ही लगाए हैं\ डाक्टर मन मोहन सिंह ने कहा है की स्वयम सेवी संस्थाएं विदेशों से पैसा लेकर देश हित की यौजना में रुकावट लगा रही हैं\

    इस बिज़ली घर के बनाने से बिज़ली संकट किसी हद तक दूर हो सकता है।अत इसका बनाया जाना देश हित में होगा।इसके साथ ही  इसके विरोध को देखते हुए और रक्षा मंत्री की जासूसी की अफाफ्वाह के मद्दे नज़र इस घर की सुरक्षा की उचित समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी दानिशमंदी ही होगी।  

     लेकिन इसके साथ ही
        कुडनकुलम  के परमाणु बिजली  घर   में रुकावट डाल रही लुहारी एन.जी.ओ.  वाली थकाऊ  ठाक ठाक  के जवाब में प्रधान मंत्री ने सुनारों वाली एक कुशल कारगर छौटी सी ठक लगा कर सबकी बौलती बंद करदी है |इसके साथ ही उन्होंने  चुनावों में जनता के भारी भरकम निवेश के सजग पहरेदार के रूप में स्वयम को प्रस्तुत भी किया है| गैर सरकारी संस्थाए [एन.जी.ओ]इस यौजना को बंद करने को एक साल से विरोध कर रही हैं |अब थक हार कर या ऊब कर सोणे मन मोहणे पी.एम्. ने अपने चेहरे पर छाईसफेदी में से हलके से मुस्कुराते हुए मगर पूर्ण गंभीरता से  कह ही दिया है कि ये एन.जी. ओ. विदेशों से पैसा लेकर देश के विकास में रौड़े अटका रही है |
    जाहिर है ऐसी सभी गैर सरकारी संस्थाओं का आडिटऔर टेक्स तो बनता ही है                     जमोस  सबलोक