मंगलवार, 31 जनवरी 2012

कांग्रेस और रालोद की संयुक्त चुनावी सभा  मेरठ के राम लीला मैदान में ०२=०२=२०१२ को घोषित है|इस सभा में स्टार प्रचारक राहुल गांधी और जयंत चौधरी चुनावी लीला का मंचन करेंगे| इन हेवी वेट  युवाओं की सभा के लिए आलिशान या भव्य मंच तैयार किया जा रहा है| शासक+प्रशासक+नेता+सभी रिहर्सल करने आ रहे हैं|राहुल गांधी और  उनके साथ नए नए जुड़े जयंत की  प्रतिष्ठा दावं पर है|सो उनके स्थानीय नेता भी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं| स्थानीय अख़बारों में कांग्रेसी विग्ह्यापन छपवाए जा रहे हैं|तूफानी दौरे पर निकले इन इलेक्ट्रोनिक युग के नेताओं का कहीं विचार भंग ना हो विशेषकर भाषण देते समय कोई अप्रिय बात+जूता या कोई गरीब बेरोजगार बेघर नहीं दिखाई देना चाहिए इसके लिए  सभी स्तरों पर सभी प्रयास किये जा रहे हैं|
       कहा गया है की जब जब  जो जो  होना है तब तब सो सो होता है| ना जाने किसके भाग्य से बीते दिन के निरीक्षण के दौरान निरीक्षकों को  प्रस्तावित सभा स्थल राम लीला मैदान के एक छौर पर  ५० झौपड़े नुमा पोलिथीन की चार दीवारों में ढके २५० परिवार दिखाई दे गए|अब मखमल रूपी भव्य मंच के सामने टाट  माफ़ कीजिये पोलिथीन के पैबंद कैसे और किसे बर्दाश्त होते  सो  आनन् फानन में इन्हें हाथिओं की भाँती ढकने का सुझाव  के रूप में आदेश जारी कर दिया गया|
      बचपन में पड़ते रहे हैं की रोग का इलाज़ न करके उसे छुपाये जाने से रोग कौड़ बन जाता है और जब यह कौड़ फटता है तो ना जाने किस किस पर क्या क्या फटता है|गरीबी+बैघरी+बेरोजगारी का यह रोग समय रहते इलाज़ नहीं किये जाने से अब कौड़ नज़र आने लगा है|
    झल्ली सलाह है की  देश के इन भविष्य  से देश के इस रोग को छुपाने के  बजाये इसे खोल कर दिखाने की जरूरत है|शायद सभास्थल पर ही इस रोग का कोई इलाज़ हो जाये वरना  कांग्रेस के भविष्य के लिए रात के निशुल्क भोजन की व्यवस्था तो हो हे जायेगी| जमोस सबलोक 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें