सोमवार, 16 अप्रैल 2012

तालिबान ने अफगानिस्तान पर   अटैक किया 
अफगानिस्तान  थर्राया करजई घबराया है 
 पाकिस्तान  लेकिन   कतई नहीं शरमाया है 
 हाँ भारत  बेशक  कुछ  घबराया है तभी तो 
 सेना के तीनो अंगों को रक्षा मंत्री ने चेताया है
उधर तना खडा चायना अपने शागिर्द की उपलब्धिओं पर 
   मन ही मन मुस्कुराया है
आतंकवादी तालिबान  देखो फिर से खिलखिलाया  है और
 अमेरिका आदतन झुन्झुलाया है बौखलाया है
 तिलमिलाया है  बल खाया और तमतमाया है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें