गुरुवार, 24 मई 2012

पेट्रोलियम कम्पनिओं ने दिखा दी पेट्रोल की धार | 10 प्रतिशत कीमत बड़ा कर मचवा दी हाहाकार||

हमारा दिवाला तो सरकारी दिवाली 
पेट्रोलियम कम्पनिओं ने दिखा दी पेट्रोल की धार |
10 प्रतिशत कीमत बड़ा कर मचवा दी हाहाकार||
आम आदमी को पेट्रोल से नहीं है कोई सरोकार |
रोटी कपड़ा और मकान मिले तो समझो उपकार ||
बड़े दामों पर मनमोहनी सरकार ने खींच लिए हाथ |
विपक्ष ने भी भारत बंद को ले लिया है सबको साथ||
कंपनी कहे ५० करोड़ का रोजाना हो रहा नुक्सान |
विपक्ष कहे ४१%टैक्स से खजाने की बढ रही है शान ||
केंद्र कहे राज्यों से घटाओ लोकल टैक्सों की मार |
गैर कांग्रेसी राज्य कहें केंद्र का है नाजायज़ इन्साफ ||
कस्टम,एक्स्साईस , आयकर सेस,वैट के चक्कर में
सोने की चिड़िया सा सोणा देश बन गया घनचक्कर |
काले पेट्रोल की दलाली में सभी नेता खा रहे शक्कर ||
रुपये की कीमत फिसल रही पेट्रो भी छूए आसमान |
इस गन्दी राजनीति से निकलना रहा नहीं आसान |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें