शनिवार, 3 मार्च 2012

विदेशों से पैसा लेकर देश हित की यौजना में एन.जी.ओ रुकावट लगा रही हैं\

चुनावों के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे वर्तमान चुनावों में ४०० करोड़ रुपयों का खर्चा अर्थात निवेश हुआ है|इस निवेश से देश हित में योजनायें बनाना और देश सुचारू रूप से चलाया जाना है|अभी तक यह कहा जाता रहा है कि महंगे चुनावों के बावजूद इसका रिटर्न नेगेटिव ही रहता है|इसीलिए आज  देश के सोणे मन मोहणे प्रधान मंत्री को आये दिन टार्गेट किया जाता है | सबसे महंगे चुनावों के  सस्ते +घाटे के नतीजे   के रूप में प्रधान मंत्री को पेश किया जाता रहा है| इस पुनीत कार्य को अंजाम देने में स्वयम सेवी संस्थाए [एन.जी.ओ]हमेशा आगे रहती हैं|निस्वार्थ +निशुल्क+सस्ती कार्यवाही में व्यस्त दिखने वाली  खद्दर धारी अधिकाँश एन.जी.ओ.को  हवाई यात्राओं के लिए पैसा विदेशों से और प्रसिधी देशी मीडिया से मिलती है|और इस प्रकार प्राप्त दोहरी उर्जा को रास्ट्रीय उर्जा में बाधा उत्पन्न करने में किया जा रहा है यह भारी भरकम  आरोप किसी  छौटे या  मोउटे ने नहीं वरन कमजोर से दिखने या कहे जाने वाले प्रधान मंत्री ने ही लगाए हैं\ डाक्टर मन मोहन सिंह ने कहा है की स्वयम सेवी संस्थाएं विदेशों से पैसा लेकर देश हित की यौजना में रुकावट लगा रही हैं\

    इस बिज़ली घर के बनाने से बिज़ली संकट किसी हद तक दूर हो सकता है।अत इसका बनाया जाना देश हित में होगा।इसके साथ ही  इसके विरोध को देखते हुए और रक्षा मंत्री की जासूसी की अफाफ्वाह के मद्दे नज़र इस घर की सुरक्षा की उचित समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी दानिशमंदी ही होगी।  

     लेकिन इसके साथ ही
        कुडनकुलम  के परमाणु बिजली  घर   में रुकावट डाल रही लुहारी एन.जी.ओ.  वाली थकाऊ  ठाक ठाक  के जवाब में प्रधान मंत्री ने सुनारों वाली एक कुशल कारगर छौटी सी ठक लगा कर सबकी बौलती बंद करदी है |इसके साथ ही उन्होंने  चुनावों में जनता के भारी भरकम निवेश के सजग पहरेदार के रूप में स्वयम को प्रस्तुत भी किया है| गैर सरकारी संस्थाए [एन.जी.ओ]इस यौजना को बंद करने को एक साल से विरोध कर रही हैं |अब थक हार कर या ऊब कर सोणे मन मोहणे पी.एम्. ने अपने चेहरे पर छाईसफेदी में से हलके से मुस्कुराते हुए मगर पूर्ण गंभीरता से  कह ही दिया है कि ये एन.जी. ओ. विदेशों से पैसा लेकर देश के विकास में रौड़े अटका रही है |
    जाहिर है ऐसी सभी गैर सरकारी संस्थाओं का आडिटऔर टेक्स तो बनता ही है                     जमोस  सबलोक 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें