शुक्रवार, 15 जून 2012

राष्ट्रपति भवन में बिछेगा हसाड़े प्रणव मुखर्जी का ही रुमाल

एक कांग्रेसी                                                                                        झल्ले दी गलां 
     ओये  झल्लैया देखा हसाडी पार्टी दा कमाल |
    मुलायम से ममता हो गई बेहाल |
    यूं पी ऐ की मीटिंग का  न्यौता  
    ना पा  कर छोड़ छाड़ दिल्ली की 
  गलियाँ |लौट गई अपने  सोणे  बंगाल |
ओये अब तो राष्ट्रपति भवन  में  बिछेगा  हसाड़े  प्रणव मुखर्जी का ही रुमाल |हुन तो वित्त मंत्रालय की  पूरी कमान होगी हसाड़े [ पिछड़े] आर्थिक महारथी मोंटेक सिंह अहलुवालिया  के हाथ \क्यों ठीक  है ना ठीक ???
झल्ला 
     हाँ जी खैर मुबारक जी  कहा भी गया है की ज्यादा रसोइये डिश की ऐसी की तैसी कर देते हैं।आपके मंत्रालय में इतने सारे आर्थिक महारथी होने से रुपया इतना गिर रहा है की   बोरों में पडा  सड  रहा हैस्विस बैंको में पडा  सुकड़  रहा है ।
  अब कम से कम एक महारथी  तो  रास्ते  से कम होगा । हसाड़े  सोणे  ते   मन मोहने   पी एम्  का काम  भी आसान होगा और अगर मोंटेक सिंह का  प्रोमोशन हो जाता है तो   हर मंत्रालय में विभाग में कार्यालय में ३५०००० लाख के टायलेट्स का आनंद सर्व जन द्वारा  लिया जा सकेगा|

1 टिप्पणी: